नव प्रभात की बेला है
हाथ भाजी का ठेला है
आवाज लगाता जाय दीनू
भाजी संतरा केला है |
भाजी ले लो बाबू भैया
भाजी खाकर खून बढ़ाओ
फल खाकर तुम सेहत बनाना
जल्दी आओ जल्दी आओ
कद्दू ककड़ीऔर करेला
लाल टमाटर हूँ लाया
कभी बीमार न पड़ता है वो
संतुलित भोजन जिसने खाया
देखो भाजी वाला आया
आओ भाजी वाला आया |